October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्रामीणों ने की हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग

रामनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में पहुंचकर निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग पूरी ना होने पर 10 दिसंबर को काॅर्बेट पार्क के झिरना व ढेला जोन को बंद करने का ऐलान किया है। निदेशक राहुल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल,बांसीटीला,सेमलखालिया व कानिया में पिछले 10 दिनों से हाथी के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि हाथी द्वारा उनकी गन्ने की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। कई बार विभाग को सूचना देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है तथा ग्रामीण खुद ही रात को जाग कर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी ना होने व हाथी के आतंक से विभाग द्वारा निजात नहीं दिलाइ गई तो वह 10 दिसंबर को काॅर्बेट पार्क के झिरना व ढेला जोन को बंद करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, इको विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौड़, संजय सिंह कालाकोटी, ज्योति ग्रेवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र चैहान, खेमानंद पंचोली, गोपाल अधिकारी, आशा बिष्ट आदि थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *