Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला ने किया चार सीसी सड़कों का लोकार्पण

पंतनगर। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक निधि के 14 लाख रुपए की लागत से बने 2 सीसी मार्ग 10 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्ग से हाॅस्टल काॅलोनी तक 200 मीटर सीसी मार्ग व 4लाख रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय छोटी मार्केट में 70 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बिना भेदभाव के लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसका लाभ अंतिम व्यक्तिफ तक पहुंच रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में पिछले जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित किए गए किच्छा के लिए लगातार विकास योजनाओं को स्वीकृति के बाद कार्य धरातल पर दिख रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर कार्गाे हवाई अîóा बनाने के लिए प्रशासनिक एवं विक्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, माॅडल डिग्री काॅलेज का निर्माण शुरू हो गया, बंडिया पेयजल योजना का ओवरहेड टैंक निर्माण अंतिम चरण में है, शहर के बीचो बीच बहने वाली लेफ्ट पाहा नहर को कवर कर सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर प्रशासनिक एवं विक्तीय स्वीकृति मिली, किच्छा नगला मार्ग का पुनर्निर्माण समेत अनेकों विकास के कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास परक सोच का नतीजा है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, शेर बहादुर सिंह, शशिकांत मिश्रा, अभिमन्यु चैबे, धर्म सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, पिंकी डिमरी, नीतू ध्यानी, रविशंकर त्रिपाठी, सचिन शर्मा, महेंद्र कुमार बाल्मीकि, सत्येंद्र मिश्रा, लक्ष्मी डिमरी, सूरज भान मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश, अजीत, टिंकू, राम अवतार, नितिन आदि लोग मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *