Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत कटौती से भड़के व्यापारियों ने फूंका विभाग का पुतला

रामनगर। पीरुमदारा लंबे अरसे से अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए व्यापारियों ने देवभूमि व्यापार मंडल पीरुमदारा के नेतृत्व में बिजली विभाग का पुतला फूंककर रोष जताया । प्रदर्शन कारियों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले छह माह से विद्युत आपूर्ति की भीषण समस्या बनी हुई है । खराब विद्युत आपूर्ति के चलते बिजली से जुड़े कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कारोबार बंदी की कगार पर है । गर्मी के दौरान बिजली की आंख मिचैली ने जनता का जीना मुहाल कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय धान की फसल को पानी नहीं मिलने के कारण हजारों एकड़ में मौजूद फसल चैपट हो रही है । विभाग की अनदेखी से व्यापारी खासे नाराज है। आक्रोशित व्यापारियों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, पूरन शर्मा ,हरीश सनवाल ,राजू बिष्ट, असलम खान भूरा, पूरन कोली ; देवभूमि व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्षद्ध रिजवान अली ;प्रधान पतिद्ध हरमीत सिंह , कृपाल सिंह उनियाल ,सुनील पाल, दिनेश सिंह ,अजय पाल ,विशाल आजाद आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *