Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी हुई मोटरों के साथ दो गिरफ्तार

किच्छा। लालपुर क्षेत्र में किसानों के खेतों में लगी पानी की मोटरों को चोरी करने वाले दो मोटर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरें भी बरामद की है। लालपुर किच्छा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने अपने खेत में लगी पानी की दो मोटरों के चोरी हो जाने की रिपोर्ट कल थाना किच्छा में पंजीकृत कराई थी। किसान की मोटरों की काफी खोजबीन की गयी। जिसके बाद पुलिस ने बब्बू पुत्र पप्पू निवासी मोहन बोरिंग देवरिया वार्ड-01 तथा )षि पाल पुत्र रामपाल निवासी मोहन बोरिंग वार्ड नंबर 1 थाना किच्छा को दो पानी की मोटरों के साथ गिरफ्तार किया कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 16 सितम्बर की रात्रि को खेत से चुराई गई मोटरों को जंगल में ले जाकर 1 गîक्के में दबा दिया था। सख्ती से पूछताछ के बाद इनके कब्जे से गîक्के में दबाई गई चोरी की दोनों मोटरों को बरामद किया गया। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल दिनेश त्यागी, दीपक जोशी आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *