Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घायल युवक की मां ने लगाया जान बूझकर टक्कर मारने का आरोप
सितारगंज/रूद्रपुर। सितारगंज क्षेत्र में आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे रूद्रपुर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। ग्राम बसगर थाना सितारगंज निवासी सुरजीत कौर ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर हत्या के इरादे से बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में सुरजीत कौर ने बताया कि उसका पुत्र मलकीत सिंह 14 सितम्बर की शाम बाईक से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की आल्टो कार में सवार तीन लोगों ने मलकीत सिंह का पीछा शुरू कर दिया। पुल पार होते ही उक्त लोगों ने कार से मलकीत को टक्कर मार दी जिसमें मलकीत गंभीर रूप से घायल हो गयां उसे कुछ राहहगीरों ने टुरना अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। बाद में उसे रूद्रपुर के गौतम अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है। सुरजीत कौर ने कार सवार तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *