August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर रामपाल सिंह का चढ़ गया पारा..घटिया निर्माण पर ठेकेदार को लगाई फटकार, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

नाला निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत,तोड़कर दुबारा बनाने के आदेश दिये
रूद्रपुर। वार्ड नं. चार ट्रांजिट कैम्प में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी पर मेयर रामपाल सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने निर्माण करा रहे ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाले को तोड़कर दुबारा बनाने का आदेश दिये। साथ ही उन्होंने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिये। बता दें वार्ड नंबर 4 ट्रांजिट कैम्प में मोहन के घर से वीरेन्द्र सागर के घर तक सात लाख की लागत से नाला निर्माण नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। नाले के निर्माण का टेंडर ठेकेदार इसरार मियां को मिला है। आज सुबह ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत किसी ने फोन पर मेयर रामपाल सिंह से की तो मेयर रामपाल स्कूटी लेकर अकेले ही मौके पर पहुंच गये।मौके पर उन्होंने जब निरीक्षण किया तो निर्माण में घटिया सामग्री और अनियमितताओं की शिकायत सही पायी गयी। जिस पर मेयर का पारा चढ़ गया। उन्होनंे ठेकेदार को जमकर फटकार लगायी। मेयर ने ठेकेदार को नाले को तोड़कर दुबारा बनाने के आदेश दिये। साथ ही नगर निगम के एई गजेन्द्र पाल से ठेकेदार के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई को भी कहा। मेयर ने ठेकेदार को लताड़ते हुए कहा कि इस निर्माण को पूरा करने के बाद नगर निगम में नजर मत आना। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जब काम करवाना नहीं आता तो ठेकेदारी छोड़ दो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर ने स्पष्ट लहजे में कहा कि वह किसी ठेकेदार से कमीशन नहीं लेते। इसलिए किसी ठेकेदार की कमियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेयर ने कहा कि जनता के पैसे को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने दिया जायेगा। जो भी ठेकेदार निर्माण कार्यों में अनयिमितता या लापरवाही करेगा उसे ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा। मेयर रामपाल ने कहा कि निर्माण कार्य पारदर्शिता के साथ कराने के लिए वह प्रतिब( हैं। नगर निगम के कार्यों में जहां भी अनियमितताएं की शिकायत मिलेंगी। उन शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार अब तक मनमानी करते आ रहे थे अब मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विकास का एक एक पैसा विकास कार्यों में खर्च होना चाहिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि जहां भी घटिया निर्माण दिखाई दे तुरंत सूचना देकर अवगत करायें। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुशील मण्डल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *