खटीमा की रामलीला में हादसा, गर्दन में तलवार घुसने से खर्दूषण का अभिनव कर रहे अमित जोशी की कटी गर्दन
खटीमा। कांजाबाग मार्ग स्थित खटीमा के प्राचीन और विख्यात श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में आयोजित रामलीला के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खर्दूषण का अभिनय कर रहे 22 वर्षीय अमित जोशी की गर्दन में तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी गर्दन और जीभ बुरी तरह से कट गई। घटना के बाद रामलीला स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सिद्धेश्वर शिव मंदिर में पिछले कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार,इसी क्रम में एक दृश्य के मंचन के दौरान अमित की गर्दन में तलवार लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआत में दर्शकों और मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि यह हादसा नहीं, बल्कि रामलीला के दृश्य का ही जीवंत हिस्सा है। हालांकि, कुछ ही सेकंड में स्थिति स्पष्ट होते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए खटीमा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें खटीमा के विख्यात आनंद हॉस्पिटल में रेफर किया गया जहां अभी अमित का उपचार चल रहा है। आनंद हॉस्पिटल के डॉ कुलदीप सिंह और डॉ अखिलेश गुप्ता सहित हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने अमित का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, वह अब खतरे से बाहर हैं। उपचार के बाद उन्हें हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उन्हें कई दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी ने बताया कि अमित काफी अच्छा अभिनय करते हैं। रामलीला के मंचन के दौरान ही यह अप्रत्याशित हादसा हुआ। घटना से सभी लोग चिंतित हो गए थे। हादसे के बावजूद रामलीला कमेटी ने स्पष्ट किया है कि रामलीला का मंचन आज भी जारी रहेगा। बाद में उन्हें खटीमा के विख्यात आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। दरअसल रामलीला के मंचन के दौरान सूर्पणखा की नाक कटने के बाद क्रोधित खर्दूषण बदला लेने की भावना से भगवान श्रीराम से युद्ध करता है। इसी युद्ध के दृश्य में बाण लगने पर खर्दूषण की भूमिका निभा रहे 22 वर्षीय अमित गिरने का अभिनय करते समय उनके हाथ में मौजूद असली तलवार की नोक उनकी गर्दन में अंदर तक घुस गई। तलवार से गर्दन में गंभीर चोट लगने के साथ ही उनकी जीभ भी कट गई। घटना इतनी अचानक हुई कि शुरुआत में दर्शकों को लगा कि यह रामलीला के दृश्य का ही हिस्सा है, लेकिन कुछ ही सेकंड में वास्तविक स्थिति सामने आने पर मंच पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अमित को तत्काल खटीमा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, अमित अब खतरे से बाहर हैं।


