September 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विक्रांत हत्याकांडः आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे युवा,एनकाउंटर की मांग

विधायक शिव अरोरा ने मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात 
रुद्रपुर। विक्रांत बागी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके एनकाउंटर की मांग को लेकर शुक्रवार को उसके समर्थकों ने डीडी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जोरदार नारेबाजी जारी रखी। प्रदर्शन के दौरान पास स्थित गांधी पार्क में केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किसानों के साथ कार्यक्रम चल रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक डीडी चौक पर डटे रहे और ष्विक्रांत के हत्यारों को गिरफ्तार करोष् के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विक्रांत की हत्या करने वाले आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि घटना को लेकर आरोपी भ्रामक बातें फैला रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि विक्रांत और उसके साथियों की ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई थी, बल्कि हमलावरों ने उसे घेरकर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हुई। उनका आरोप है कि अब आरोपी खुद को बचाने के लिए अपने ऊपर हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्रधिकारी विभव सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। श्री सैनी ने आश्वासन दिया कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए डीडी चौक से अग्रसेन चौक होते हुए बाजार स्थित विक्रांत बागी के आवास पहुंचे। वहां भी समर्थकों ने विक्रांत को न्याय दिलाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई। वहीं विक्रांत हत्यांकाड को लेकर लोगों में व्याप्त आक्रोश के बीच क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मृतक के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने मृतक विक्रांत को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। और मामले को लेकर मुख्यमंत्राी से वार्ता की जायेगी। वहीं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल सहित समाजसेवी सुशील गावा और गौ रक्षा दल के विराट आर्या, राधेश शणार्थी भी मौके पहुंचे और लोगों को शात कराया साथ ही युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए विक्रांत को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कोतवाल रूद्रपुर एवं किच्छा कोतवाल, सीओ किच्छा ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मृृतक के आवास पर जुटी भीड़ को देखते हुए पैरा मिलिटरी फोर्स और पुलिस के जवान तैनात किये गये है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विक्रांत के समर्थक, मित्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दावत खाने गया था विक्रांत : पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर किया हमला
रुद्रपुर। लालपुर क्षेत्र में साथियों के साथ दावत खाने गया रुद्रपुर का विक्रांत बागी जिंदा वापस नहीं लौट सका। दावत खत्म होने के बाद लौटते समय रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल विक्रांत को पहले रुद्रपुर के निजी अस्पताल और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां गुरुवार देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मटकेवाली गली निवासी विक्रांत बागी अपने साथियों के साथ लालपुर क्षेत्र में एक दावत में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि उसकी मौजूदगी की सूचना दूसरे पक्ष तक पहुंच गई। दावत समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, वारदात से पहले दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कई बार विवाद, मारपीट और खूनी संघर्ष हो चुके हैं। पिछले साल रुद्रपुर के रामलीला मैदान के सामने रामलीला के दौरान हुई तलवारबाजी की घटना में भी विक्रांत घायल हुआ था। अब उसकी हत्या के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *