लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
किच्छा (उद संवाददाता)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद की। बरामद चरस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्रधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टðा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 अगस्त को संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सितारगंज रोड पर किच्छा हाईवे के पास दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से कुल एक किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बंडिया भट्टðा, किच्छा के कब्जे से 607 ग्राम तथा प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश निवासी बंडिया भट्टðा, किच्छा के कब्जे से 416 ग्राम चरस बरामद की। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलभट्टðा थाने में तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल मानवेंद्र धोनी, कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल दीपचंद लोहनी शामिल रहे।
