September 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के प्रयास का मामला, दो गिरफ्तार

गदरपुर। फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छात्रों को डठठै में दाखिला दिलाने का प्रयास करने के मामले में कोतवाली गदरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और ैैक् बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को राजस्व निरीक्षक गदरपुर विनोद कुमार की तहरीर पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभ लेने के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 283/2026 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 318;4, 336;3, 338, 339, 340;2 और 61;2 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पांच छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर, विद्युत बिल सहित अन्य दस्तावेजों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में नामजद शुभम हुड़िया और निखिल वर्मा को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके आधार पर छात्रों को डठठै में दाखिला दिलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेजों को भी विवेचना में शामिल किया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया निवासी पुरानी मंडी, वार्ड नंबर-10 गदरपुर तथा निखिल वर्मा पुत्र मोती राम निवासी वार्ड नंबर-11, पशु चिकित्सालय गदरपुर शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा और कांस्टेबल 1319 मोहन सिंह बोरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *