Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सट्टे की लत के चलते सरपंच के पुत्र ने जहर खाकर दी जान

मरने से पहले वीडियो में दोस्त पर प्रताड़ना और मारपीट के लगाए आरोप
हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग में सट्टे की लत के चलते एक किशोर द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ही आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मृतक ने मौत से ठीक पहले एक वीडियो में अपने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय जगदीश पुत्र धन सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग ने कथित रूप से सट्टðे में रुपये हारने के बाद जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट थपलिया गजा के सरपंच हैं। घटना से पहले परिजनों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जगदीश अपने दोस्त अभय गुप्ता पर रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगा रहा है। वीडियो में मृतक ने आरोप लगाया कि अभय गुप्ता उसे लगातार जुआ खेलने के लिए मजबूर करता था और रुपये हारने के बाद उससे पैसों की मांग करते हुए धमकी देता था। उसने यह भी कहा कि आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब तीन हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस दुखद घटना का कारण बना। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और वीडियो सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *