Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने विशाल रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने नई मोटरसाइकिलों को दिखाई हरी झंडी, बिना हेलमेट वालों को पहनाई फूल-माला

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए एक विशाल और प्रभावशाली कदम उठाया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से श्सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षाश् अभियान के अंतर्गत एक भव्य यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हर नागरिक की यात्र को सुरक्षित बनाना रहा। अभियान का शुभारंभ करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो शहर में सुगम यातायात संचालन में मददगार साबित होंगी। इस दौरान एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्वयं भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और समाज में जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित किया। यह विशाल रैली पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के व्यस्ततम क्षेत्रें जैसे डीडी चौक और नैनीताल रोड से होते हुए त्रिशूल चौक तक पहुँची। रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने नारों और संवाद के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। त्रिशूल चौक पर एक बेहद अनूठा और सकारात्मक दृश्य देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोका। पुलिस ने उन्हें दंडित करने के बजाय फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और स्वयं हेलमेट पहनाकर भविष्य में अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी। रैली के माध्यम से पुलिस ने जनता को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत किया। इसमें दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग से बचने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे संदेश प्रमुख रहे। साथ ही, गति सीमा का पालन करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपने की भी अपील की गई, जिसे एक गंभीर अपराध और जानलेवा बताया गया। इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने अपना संदेश देते हुए कहा कि यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं और सड़क सुरक्षा हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले श्गुड सेमेरिटनश् को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी। जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक यातायात और सीपीयू सहित जनपद के विभिन्न थानों व पुलिस कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *