Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्माणाधीन तालाब में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

नगर पंचायत कार्यालय शव रखकर किया प्रदर्शन
नानकमत्ता। निर्माणाधीन तालाब में डूबने से मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बच्चे का शव नगर पंचायत कार्यालय के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से मुआवजा देने तथा मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान परिजनों का कहना था कि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे तालाब सौंदर्यकरण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है। आरोप लगाया कि तालाब की गहराई अधिक होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। गौरतलब है की कल तालाब में देव कुमार पुत्र विजयपाल निवासी नानकमत्ता वार्ड नंबर 6 की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एस आई राजेंद्र पंत पुलिस फॉर्स के साथ हालात पर नजर बनाए रहे और लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली कि घटना के काफी देर बाद तक नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोई भी उच्च अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *