Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीओ के सामने असलाह खोलने में नाकाम रहे कई पुलिस कर्मी

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। सीओ प्रशांत कुमार द्वारा आज ट्रांजिट कैम्प कोतवाली के निरीक्षण के दौरान कई पुलिस कर्मी उनके समक्ष असलाह खोलने में नाकाम रहे । जिस पर सीओ ने ऐसे पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण पर भेजने की बात कही। सीओ प्रशांत कुमार ने कोतवाली में सभी पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी। उन्हें बताया गया कि यहां स्थान कम होने के कारण कार्य सम्पादन में परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसलिए भवन को दोमंजिला बनवाया जाये। साथ ही यहां लगे टीन शैड में बरसात में पानी टपकने लगता है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने सीओ को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर सीओ ने सभी समस्याओं को नोटकर इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यहां मालखाना, अभिलेख, शस्त्र भंडार कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे, एसआई महेश कांडपाल, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र सहित कई उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *