Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उद्यमी अनूप अग्रवाल, पत्नी व बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

स्टोन क्रेशर में पार्टनरशिप के नाम पर 3 करोड़ 50 लाख हड़पने का आरोप
काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने उद्यमी अनूप अग्रवाल, उनके दोनों बेटों और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज किया है। लखविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिह निवासीगण महादेव नगर ढकिया कलाँ ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बतायाकि वर्ष 2016-17 में अनूप अग्रवाल पुत्र स्वú श्री केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल निवासीगण रोजडेल कलोनी, अलीगंज रोड काशीपुर ने स्टोन क्रेशर लगाने का प्रस्ताव दिया। कहा कि लगभग छः एकड़ जमीन जो कि उसके नाम ग्राम ढकियाकलाँ तहसील काशीपुर के चक सख्या 236 के खसरा नम्बर 35/5 मिन रकवाई 0-488 हैú, चक सख्या 236 के खसरा नम्बर 35/य्5 मिन रकवाई 0-729 हैú, वह स्टोन क्रेशर के लिए प्रर्याप्त है। यह भी कहा कि स्टोन क्रेशर में उसकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत की रहेगी। जमीन रेनू अग्रवाल पत्नी श्री अनूप अग्रवाल के नाम बैनामा करना पडेगा और उस जमीन का पैसा जो कि लगभग 3,50,00,000 रूपये वह विपक्षीगण द्वारा शिकायतकर्ता को दिया जाएगा आरोप है कि पिता पुत्रें ने कपट पूर्ण तरीके से उक्त जमीन का बैनामा रेनू अग्रवाल पत्नी अनूप अग्रवाल के नाम धौखे से करा ली। इसके बाद सभी अभियुक्तों द्वारा आपस में हम साज होकर उक्त जमीन को मुरलीवाला स्टोन इन्डीट्रीज लिमिटेड के नाम से बैंक में बंधक भी रखा गया तथा बैंक से 5-25 करोड रूपये का लोन लेकर अपने खातो में हस्तान्तरण कराकर छल कर बदनियती पूर्ण तरीके से हड्प कर लिया। 6 एकड़ भूमि का भुगतान एवं क्रेशर में 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी का कोई भी हिस्सा व लेखा जोखा नहीं दिया गया। हक हिस्सा मांगने पर अनूप अग्रवाल व अमोल अग्रवाल द्वारा शिकायतकर्ता को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अनूप अग्रवाल पुत्र स्वúश्री केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें अनूप अग्रवाल उसके दोनों बेटों तथा पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर बीते दिवस कोतवाली परिसर में कुंडेश्वरी से दर्जनों की तादाद में आए किसानों ने विधायक चीमा, मेयर दीपक बाली तथा गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप था कि स्टोन क्रेशर के नाम पर उद्यमी अनूप अग्रवाल तथा उसके परिजनों द्वारा करोड़ों रुपया हड़प किए जाने के बावजूद पीड़ित पक्ष को इंसाफ नहीं मिल रहा है। किसानों का रौद्र रूप देखकर पुलिस के भी पसीने छूट गए। अंततः पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर उद्यमी अनूप अग्रवाल उसके दोनों पुत्रें तथा पत्नी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिसिया कार्यवाही के बाद लोगों की निगाहें एक बार फिर से गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे की गतिविधियों अथवा बयान बाजी को लेकर टिक गई है। अब देखना यह है कि विधायक अरविंद पांडे कानून के शिकंजे में फंसे अनूप अग्रवाल एवं उसके परिजनों को किस हद तक राहत दे पाते हैं। फिलहाल पिछले काफी समय से अनूप अग्रवाल अरविंद पांडे सुखदेव सिंह नामधारी एवं शासन तथा सत्ता में बैठे लोगों की रस्साकसी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *