देहरादून में फोर्टिस ने शुरू किया पहला सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर
देहरादून । फोर्टिस हेल्थकेयर ने उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में अपना पहला फोर्टिस मेडिकल सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ सहयोग से स्थापित किया गया है। यहां फोर्टिस के दिल्ली एनसीआर स्थित अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न विशेषज्ञताओं में परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उन्नत उपचार के लिए फोर्टिस अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। मेडिकल सेंटर में हृदय रोग, हृदय एवं रक्तवाहिका सर्जरी, बाल हृदय रोग, कैंसर चिकित्सा एवं सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, नेÚोलॉजी, हîóी रोग, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और लिवर ट्रांसप्लांट सहित प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञताओं में ओपीडी परामर्श मिलेगा। सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञ सेवाओं के लिए फोर्टिस नेटवर्क के चिकित्सकों में डॉ. शिव कुमार चौधरी, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. हुमा नूर, डॉ. पुलक वात्स्य, डॉ. हितेश गुर्जर, डॉ. विवेक वासुदेव, डॉ. अर्चित पंडित, डॉ. अजीत सिंह नरूला, डॉ. आशीष जय किशन, डॉ. राहुल भार्गव और डॉ. आशीष जॉर्ज शामिल हैं। फोर्टिस हेल्थकेयर की चीफ ग्रोथ ऑफिसर डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि देहरादून में मेडिकल सेंटर की शुरुआत उत्तराखंड के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उनके घर के करीब उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी तथा आवश्यकता होने पर उन्नत उपचार के लिए फोर्टिस अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। सिकंद डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक डॉ. राजीव सिकंद ने कहा कि यह सहयोग देहरादून की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ मरीजों को उन्नत उपचार के विकल्प उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने इसे देहरादून को क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीटयूूट के फैसिलिटी निदेशक डॉ. विक्रम अग्रवाल, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीटयूूट के फैसिलिटी निदेशक यश रावत, फोर्टिस शालीमार बाग के फैसिलिटी निदेशक नवीन शर्मा ने भी इस पहल को उत्तराखंड के मरीजों के लिए विशेषज्ञ एवं उन्नत चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने वाला कदम बताया।
