August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी: भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

रूद्रपुर । भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर जनपद भर से आये किसानों ने तीन दिवसीय आन्दोलन की घोषणा के तहत अंतिम दिन आज शनिवार को भी लगातार तीसरेे दिन राष्ट्रीय मार्ग के किनारे कलैक्ट्रेट गेट पर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। वक्ताओं ने किसान एकजुटता को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सत्ता की बागडोर सम्भालने से पूर्व अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य के किसानों से जो वायदे किये थे उनमें कोई भी वायदा पूरा नहीं कर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा राज्य के किसानों का ट्यूबवैल का बिजली बिल और घरों का 300 यूनिट तक विद्युत बिल के साथ ही सभी कर्जा माफ किया जाये। वर्ग चार की भूमि पर बसे किसानों को नियमानुसार मालिकाना हक प्रदान किया जाये, किसानों का गन्ना सहित अन्य बकाया फसल मूल्य भुगतान समय पर किया जाये, पहाड़ी जिलों के किसानों को हिल भत्ता प्रति माह 20 हजार रूपये दिया जाये, बाजपुर के 20 ग्रामों की भूमि पर किसानों के खाद, लोन, क्रय विक्रय पर लगी रोक हटाई जाये, जबरन लगाये गये स्मार्ट मीटर हटाकर पुनः पुराने विद्युत मीटर लगाये जायें, किसानों को गन्ने का 700 रूपये प्रति कुंतल भुगतान किया जाये। उन्होंने कहा कि तीन तक चलने वाले किसानों के इस आन्दोलन का आज तीसरा व अंतिम दिन है। यदि सरकार अपने चुनावी घोषण पत्र में किसानों से किये वायदे और अन्य मांगों को पूरा कर देगी तो वह अपना आन्दोलन आज ही समाप्त कर देंगे। परंतु यदि मांगें नहीं मानी तो आन्दोलन को और तेज करने की रणनीति तैयार की जायेगी। सभा को मोहसिन खान, सतवीर सिंह, चौधरी जसवीर सिंह, जगतार सिंह बाजवा, विक्की रंधावा, गुरसेवक सिंह, प्रेम सिंह सहोता, दर्शन सिंह सहित कई किसानों ने सम्बोधित किया। इस र्दाैरान शेखर सिंह, सतवंत सिंह, अमर सिंह मक्कड़, नरेन्द्र जीत सिंह, हरविन्दर सिंह, संदीप सिंह, जोगा सिंह, देवेन्दर सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, रतन बाजवा, ्रप्रथपाल सिंह, रणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, बेअंत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरूचरन सिंह, सुखविन्दर सिंह, जसपाल ािसंह, सन्ता सिंह, जागीर सिंह, हरदेव सिंह, अशोक सेठी, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, हरभजन सिंह लाहोरिया, सेवक सिंह, मुकेश भुसरी, टीका सिंह सैनी, कल्याण सिंह, मेजर सिंह, मंजीत सिंह रंधावा, हरमेज सिंह, प्रभजीत सिंह, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह, अमित यादव, गुरविन्दर सिंह, गुलाब सिंह, हरदयाल सिंह, गुरविन्दर सिंह, शेर सिंह, मनोज कुमार, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह, राजू सीना, प्रभजोत सिंह, हरजीत सिंह सहित जनपद उधमसिंहनगर, नैनीताल, अनेक पर्वतीय जनपदों, उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। धरना स्थल पर आज भी प्रातः चाय प्रसाद व दोपहर को लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलैक्ट्रेट गेट पर पुलिस अधिकारियों की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *