Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे कांग्रेसी

रूद्रपुर। किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और सरकार की बेरुखी के खिलाफ मंगलवार को किसान कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हुंकार भरी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से गूंगी-बेहरी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की जायज मांगों और उनकी समस्याओं की निरंतर अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आज प्रदेश का किसान गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। लाडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा का चुनावी दावा पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही किसानों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिए और मांगें पूरी नहीं कीं, तो पूरे प्रदेश में एक बड़ा और व्यापक किसान आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट चुकी है, लेकिन सरकार मुआवजा देने के बजाय केवल कागजी खानापूर्ति में व्यस्त है। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेिखत सभी सात बिंदुओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि विगत माह हुई भारी वर्षा और आंधी के कारण गिरी गेहूं की फसल से हुए आर्थिक नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए और वर्ष 2026 की गन्ने की शेष धनराशि का भुगतान अविलंब किया जाए। साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावित पहाड़ी क्षेत्रें के काश्तकारों को राहत देने, गेहूं और धान की सरकारी खरीद पर समर्थन मूल्य से 100 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने तथा टड्ढूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सरकारी खरीद केंद्रों पर प्रति केंद्र केवल 5000 क्विंटल का आवंटन नाकाफी है, जिसे तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए ताकि किसानों का पूरा गेहूं तुल सके। इसके अलावा बाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत लंबित 20 गांवों के भूमि प्रकरण के स्थायी समाधान की मांग भी की गई। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन, ग्राम प्रधान कावल सिंह, अशोक राय, त्रिनाथ विश्वास, संदीप चीमा, सुनील चुग, सुखदेव हालदार, निशांत शाही, राजवीर सिंह, लखबीर सिंह, पाला सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, अर्जुन विश्वास, अशोक यादव, रमन विश्वास, प्रेम सिंह, केशव कोली, शिवकुमार शिबू, विशाल कोली, संजीव नदी, अशोक, आकाश चौहान, मनोज मंडल, बलकार सिंह, मनोज, मोहित चौहान, सुशांत सरकार, प्रकाश सरकार, कल्याण विश्वास, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सुक्खा भुसरी, गुरबाज सिंह विर्क, हरपाल सिंह विर्क, गोल्डी, हरप्रीत सिंह विर्क, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष, नवदीप सिंह कंग, हामिद अली, नूर अहमद, सतनाम सिंह, राजू छीना, हरदेव सिंह हैरी, मोहम्मद जुबेर, शाहरुख हुसैन, हरपाल छीना, हैप्पी, हरभजन सिंह, संजय ठुकराल, विकास बंसल, संजय सैनी, हरभजन सिंह, ओमपाल सिंह, सुबोध बाछाड़, राजेंद्र सिंह, अतुल सिंह, सुखदेव हालदार, अमृत विश्वास, आरिफ गाजी, राजू गुप्ता, रमेश कोली, हरमीत सिंह चावला, आशीष चांदना, सनी जोहरी, निशांत शाही, सोनू, विपिन राजपूत, चेतन जोहरी, सतनाम सिंह, अमित मंडल, फिर्दाेष, कुलदीप बाजवा, इकबाल बाजवा, संदीप संधू, लाडी चीमा, अरुण तनेजा, निशान सिंह, विकास गोयल, भगवंत सिंह, हाजी अमीर अहमद, ज्ञानपाल सिंह, राहुल, मोहम्मद फुरकान, पवन शर्मा, परमजीत सिंह हांडा, पंकज शर्मा, प्रवेश शेख, अनवर अली, संजीव कुंबा और संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *