तीन राज्यों में जीत पर रुद्रपुर में भाजपाईयों ने मनाया जश्न
रुद्रपुर। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में असम, पुडुचेरी और बहुचर्चित पश्चिम बंगाल में भाजपा और एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद रुद्रपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर ं मिष्ठान वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर जीत का उत्सव मनाया गया।इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की यह जीत देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विजय उन विपक्षी दलों के लिए करारा जवाब है जो तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां लंबे समय से चली आ रही अराजकता और गुंडाराज का अंत हुआ है और यह जीत लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले जिस प्रकार की हिंसक घटनाएं और असुरक्षा का माहौल बना रहता था, अब उस पर अंकुश लगेगा और प्रदेश में शांति व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत कई मायनों में विशेष है, असम में तीसरी बार सरकार बनना और पुडुचेरी में गठबंधन की पुनः जीत संगठन की मजबूती को दर्शाती है, वहीं पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो कार्य कर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के अनुरूप पश्चिम बंगाल के निर्माण का कार्य अब आगे बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर वहां भी गुंडाराज का अंत कर आम नागरिक को सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि तीनों राज्यों की जीत से रुद्रपुर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत हासिल करेगी तथा रुद्रपुर विधानसभा में भी ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान चर्चा में आई झालमुड़ी का स्वाद भी इस जश्न में देखने को मिला। विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर खुशी का इजहार किया और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनीं बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, के के दास, हिमांशु शुक्ला, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भरद्वाज, संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी, संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, संजय हलदार, विपुल गईन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डी के गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपड़ा, रवि दिवाकर, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता, विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
