Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नितिन चरन वाल्मीकि ने संभाला कार्यभार

किच्छा। भाजपा सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितिन चरन वाल्मीकि ने आज उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त सदस्य के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। देहरादून स्थित आयोग कार्यालय पहुँचने पर नवनियुक्त सदस्य का भव्य स्वागत किया गया, जिसके पश्चात उन्होंने पद एवं गोपनीयता की मर्यादा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को संभाला।आयोग के कार्यालय पहुँचने पर आयोग के सचिव मनीष कुमार ने नितिन चरन वाल्मीकि का स्वागत किया और उन्हें आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे आयोग में पद पर बने रहते हुए उत्तराखंड के समस्त सफाई कर्मचारी के हितों में जो भी रुकावटें आ रही हैं उनके समाधान हेतु कार्य करते रहेंगे तथा सरकार एवं कर्मचारियों के बीच सामंजस्य से बैठ कर हर क्षेत्र में विकास कार्य को संपादित करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, आयोग सदस्य हर्ष रत्नाकर सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए सदस्य का अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए नितिन चरन वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा सरकार ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नामित किया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरी प्राथमिकता सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि वह अपनी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कर्मचारी हित में कार्य करेंगे। सफाई कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक और कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों को आयोग के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा ताकि उन्हें न्याय और सम्मान मिल सके।इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश सचिव अमित कुमार, विशाल विरला, प्रियंका वाल्मीकि,अमर बेनीवाल, गुरप्रीत सिंह, ईशा सूद,संदीप धानुक,सचिन चरन, अरुण कुमार, विवेक चरन,
अंकित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *