दिखावे की राजनीति कर रही है भाजपाः गणेश गोदियाल
रूद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत,आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की
रूद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रविवार दोपहर रूद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करने का आ“वान किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पेट्रो पदार्थों की बचत के लिए भाजपा महज दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा के दांत दिखाने के और व खाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में तेल बचाना सही है परंतु भाजपा के मंत्री स्वयं इलैक्ट्रोनिक वाहन पर सवार होकर निकलते हैं साथ ही इसकी वीडियों बनाने के लिए कई कार्यकर्ता कारों में सवार होकर उनके साथ होते हैं। इसे सिर्फ दिखावा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं में अलग अलग विचार हो सकते हैं परंतु इसे विवाद नहीं कहा जा सकता है। श्री गोदियाल ने कहा कि असली विवाद तो इस समय सरकार और गदरपुर के विधायक के मध्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिये गये हैं। परंतु जब कोई उनके अधिकारों का हनन कर उत्पीड़न करता है तो यह गलत है। श्री गोदियाल ने कहा कि आज भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे ं कांग्रेस शासन के दौरान पैट्रो पदार्थों व गैस की कीमत आज के मुकाबले काफी कम थीं। लेकिन आज आम जनता को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखण्ड में एतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी ,पार्षद गौरव गिरी पार्षद, अवध धामा, इंद्र रौतेला, संजय कुमार,पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, देवेन्द्र शाही,सुमित्तर भुल्लर, तरूण नेगी, फरमान सिददीकी, आरिफ गाजी, सुल्तान अहमद, सलीम अहमद, मोहन लाल, विक्रमजीत सिंह, विक्की विर्क, मनप्रीत सिंह, राजेन्द्र दास, दलीप सिंह, कमला प्रसाद, बलजिंदर सिंह, संजय ठुकराल, संजय जुनेजा, अवतार सिंह, सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, गुलशन सिंधी, राम सेवक, एनयू खान नासिर खान, आशीष, दानवीर कोली, गब्बर कोली, गौतम घरामी, इन्द्रजीत सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, मोनिका ढाली, प्रताप नारायण सिंह, रामकुमार सिंह, सुनीता कश्यप, केलावती, मदन मोहन शर्मा, पूजा, अफसर कुरैशी, मोसिन कुरैशी, दर्शन कोली, इम्तियाज अली, परिमल राय, फरीद अहमद मंसूरी, करमवीर सिंह, मनीष गंगवार, रिजवान, जहांगीर कुरैशी, बॉबी यादव, केरू मण्डल, विशाल वर्मा, नवतेज पाल, गुरसेवक सिंह, मलखान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, इदरीश, प्रदीप यादव, राजेश प्रताप सिंह, उत्तम आचार्य, बलकार सिंह, विनोद कोरंगा, नारायण कोरंगा, प्रवेश गंगवार, नंद किशोर गंगवार, लोकेश यादव, अजय नारायण सिंह, ललित बिष्ट, सुखवंत सिंह, सुनील चुघ, राजेश सिंह, परवेज कुरैशी, बाबू खान, पंकज कटारिया, उमर अली, इरफान अली, मोंटू बाधवा, ओमप्रकाश दुआ, सचिन वर्मा, दिलराज बाजवा, हीरा सिंह विर्क, अमरीक सिंह संधाू, बलविंदर सिंह, सुरमुख सिंह, मनिंदर सिंह, मनराज सिंह, मनराज सिंह, करमवीर सिंह, करमवीर चीमा, परवेज कुरैशी बाबू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
