Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में चीमा के निवास पर पहुंचे सीएम धामी,जताया शोक

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुँच कर विगत 15 मई को हुए स्व. सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवार जनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वर्गीय अमरजीत सिंह पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने काशीपुर आई जी एल में अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, राम मेहरोत्रा जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *