August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर : स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर चालक के बीच ओवरटेक को लेकर फायरिंग,रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर चालक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर पर सवार युवकों पर फायरिंग की जो सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स पर जा लगी। जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी के जोशी की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 6.50 के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की।फायरिंग में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी और राजपुर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत की खबर फैलते ही सैन्य बाहुल्य क्षेत्र और उनके परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। अस्पताल पहुंचे एसएसपी के सामने स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के जंगलों में नशे का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और पिछले 10 वर्षों से बाहरी लोगों का सत्यापन तक नहीं किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में नाकेबंदी के आदेश दिए हैं और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो सवारों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। राजधानी के बीचों-बीच एक सम्मानित पूर्व सैन्य अधिकारी की इस तरह सरेराह हत्या ने आम जनता के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *