Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विकास योजनाओं और कुंभ तैयारियों के लिए 191 करोड़ की मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के साथ राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए करीब 191 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में बाढ़ सुरक्षा कार्य, सड़क निर्माण, सरकारी आवास, पार्किंग, विद्युत परियोजनाएं तथा सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सांग नदी के चौनलाइजेशन कार्य के लिए 3.62 करोड़ रुपये तथा विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 21.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर स्थित बाह्य न्यायालय परिसर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। वहीं हरिद्वार स्थित राजकीय विशेष गृह परिसर में सुरक्षा कर्मियों के भवन निर्माण के लिए 5.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन विभाग के अंतर्गत नैनीताल जनपद के रामगढ़ विकासखंड स्थित मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण के लिए 9.89 करोड़ रुपये तथा बागेश्वर जनपद के कांडा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए 5.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सितारगंज स्थित संपूर्णानंद शिविर में पुरानी गौशाला के टिन शेड निर्माण के लिए 32.74 लाख रुपये तथा निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों हेतु 70 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त निगम की निर्माणाधीन योजनाओं के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये अंशपूंजी के रूप में तथा भवनों के ऊपर से गुजर रही विभिन्न वोल्टेज की विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने )षिकेश स्थित आस्था पथ परियोजना के सौंदर्यीकरण के लिए 35.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा वीरभद्र बैराज )षिकेश से चंडी घाट हरिद्वार तक सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 4.68 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए पिथौरागढ़ जनपद के कनालीछीना विकासखंड स्थित सुरूण ग्राम पंचायत में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण, मार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु 27 लाख रुपये तथा टिहरी जनपद के जौनपुर विकासखंड के विरोड़ गांव में स्थित नाग देवता के प्राचीन मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 49.86 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई इन स्वीकृतियों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, ऊर्जा ढांचे को सुदृढ़ करने तथा कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *