यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, हादसा टला
टिहरी। दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री चोटिल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। करीब 2ः15 बजे नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क के बाहर खाई की ओर जाने के बजाय अंदर की तरफ नाली में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में कपिल अरोड़ा, डिंपी, ध्रुव, नीता और प्रेम दास ;सभी निवासी पंतनगर, जगपुरा, दिल्लीद्ध चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को चिन्यालीसौड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
