Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टनकपुर से दिल्ली के लिए रेल सेवा शुरू

खटीमा। टनकपुर से दिल्ली के लिए आज से प्रारम्भ हुई रेलसेवा का टनकपुर में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विधायक कैलाश गहतोड़ी व रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में शुभारम्भ किया। उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन जब खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने ट्रेन का स्वागत किया और गार्ड को माला पहनायी। इसके पश्चात श्री धामी ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को खटीमा से रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, प्रकाश तिवारी,रोशन लाल ग्रोवर,महेन्द्र सिंह,नन्दन सिंह खड़ायत,सतीश गोयल,राजेश राणा,विक्की रस्तोगी,नासिर,अनमोल अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *