Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा

रूद्रपुर। घरेलू विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी को झाड़ू से बेरहमी से पीटा डाला जिसमें वह घायल हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप ने बताया कि गत प्रातः वह रोज की तरह काम पर गया था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान छोटे भाई ने उसे बर्तन धोने से रोक दिया तथा कहने लगा कि मोटर फुंक गयी है और अपने पति से मोटर सही कराओ। प्रदीप का कहना है कि जब उसकी पत्नी ने कहा कि यह बात सीधे अपने भाई से कहो जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिसके पश्चात छोेटे भाई ने पत्नी के हाथ से झाड़ू छीनकर उसे बेरहमी से पीट डाला जिससे पत्नी को चोटें आ गयीं। जान कारी मिलने पर वह घर लौटा और उसने अपनी मां से इस बारे में बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *