February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से हजारों की नकदी व सामान चोरी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित द्वारा थाने में घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस रपट दर्ज नहीं कर रही। ठाकुरनगर निवासी पूनम गुप्ता पत्नी रामदास ने बताया कि वह विगत रात्रि परिजनों के साथ सोयी थी। पड़ोसियों ने बताया कि छत पर अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है। उठकर देखने के पश्चात कोई नजर नहीं आया तो वह पुनः सो गयी। प्रातः जब वह उठी तो कमरे का सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। उसका कहना है कि घर से 10हजार की नकदी व अन्य सामान नदारद था। खोजबीन के दौरान पड़ोस की छत पर पति के शेविंग का सामान पड़ा पाया गया। इस संबंध में जब पड़ोसी महिला से जानकारी लेनी चाही तो वह अभद्रता पर उतारू हो गयी। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *