February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परिवार समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य रीजन का महिला सम्मेलन उड़ान का आयोजन जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया जिसकाशुभारम्भ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश जैन, राष्ट्रीय मंत्री सुनील खेड़ा, क्षेत्रीय मंत्री भगवान सहाय अग्रवाल, सचिव रेखा अरोरा, मुख्य अतिथि अपर खाद्य आयुक्त सुचिस्मिता सेन गुप्ता ने विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गुरूनानक डिग्री कालेज की छात्राओं ने गणेश वंदना से किया। डॉ- सुचिस्मिता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन व विचारों का विस्तार से वर्णन किया और नारी वैज्ञानिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें नारी असीमित संभावनाओं का स्रोत, परिवार समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अनीता जैन और रेखा अरोरा ने विचार प्रस्तुत किये। डीपीएस, सिक्स सिग्मा महाविद्यालय और बनवासी कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी, पारूल गुप्ता, सीमा अरोरा, रूचि तनेजा, पाला मेहता, अमिता जैन, प्रभा गुप्ता, जमुना शुक्ला, उषा अस्थाना, राजुल अग्रवाल, आभा बिंदल, माला चंद, अंजू सिंघल, डॉली डबराल सहित आगरा, बनारस, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, हस्तिनापुर, मथुरा, लखनऊ, इटावा, काठगोदाम, देहरादून, रूड़की, काशीपुर, नानकमत्ता, हल्द्वानी, सितारगंज, बाजपुर, खटीमा, किच्छा, गदरपुर, रूद्रपुर की शाखाओं की तमाम महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *