February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

हल्द्वानी। खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड ब्लाक आफिस के पास कुछ लोग गैस रिफिलिंग का कारोबार कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने टीम ने आज मौके पर पहुंचकर छापामारी की। इस दौरान टीम ने आठ सिलेंडर जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से तीन टेंपो भी बरामद किए। यहां बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग की जा रही थी। पकड़े गए चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *