Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गेट खुलवाने को सिडकुल प्रबंधक का घेराव

रूद्रपुर। सिडकुल द्वारा ट्राजिट कैम्प में आने जाने वाला गे बंद किये जाने के विरोध में आज विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में  तमाम लोगों गेट के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल परितोष वर्मा और सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल कफल्टिया को मौके पर ही बुलाकर उनसे वार्ता की। विधायक ने कहा कि गेट बंद होने से हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने कह कि शुरू से ही यह गेट खुला रहता था अब इसे बंद किया जाना औचित्य हीन है इससे हजारों लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है। श्री ठुकराल ने कहा गेट नहीं खुला तो सिडकुल के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जायेगा। विधायक और वहां पहुंचे लोगों की  मांग पर सिडकुल के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द गेट खुलवाने का आश्वासन दिया। तरुण दत्ता, अजीत साह, जितेंद्र सिंह, बिधान राय, शम्भू मौर्य, राकेश दास, अनिल अरोरा, हरी नारायण सिंह, सचिन गोयल, सुब्रतो मंडल, मयंक कुमार, हिमांशु शर्मा, प्रदीप विश्वास, आदेश भारद्वाज, गोपाल यादव, बृजेश वर्मा, राजीव कुमार कश्यप, अमित कुमार, प्रकाश मंडल, महेश यादव, सेवाराम, बबलू, बलाई विनोद, संजीव गुप्ता, राजीव कुमार, प्रकाश मंडल, राज कोली, बंटी कोली आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *