October 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिल्ली चलो आह्वान पर दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के नेताओं ने भी भरी हुंकार

गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने मार्च में लिया हिस्सा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नई दिल्ली। कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यों से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली पहुंचे और विरोध मार्च में शामिल हुए। चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित इस मार्च में उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने मार्च में शामिल होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपना आक्रोश व्यक्त किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को इन मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता

दिल्ली में आयोजित विरोध मार्च में उत्तराखंड से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में विरोध दर्ज करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *