October 10, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: विमान में घुसी पुलिस; दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरव दास

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और सौरव दास को पूछताछ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर ले जाया गया है।दिल्ली पहुंचने के कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मी उस विमान के अंदर दाखिल हुए, जिसमें अभिजीत दीपके सफर कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है।वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी समेत पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंचती दिखाई दे रही है। इस दौरान अभिजीत दीपके हाथ जोड़कर खड़े नजर आते हैं और पुलिसकर्मियों से बातचीत करते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि विमान के अंदर पुलिसकर्मियों और दीपके के बीच बातचीत के दौरान बहस भी हुई। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सुरक्षा और पूछताछ की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तीनों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है। एजेंसियां उनसे अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ कर रही हैं।
आशुतोष रांका को द्वारका ले जाने की जानकारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आशुतोष रांका को दिल्ली के द्वारका स्थित एक स्थान पर ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। तीसरे व्यक्ति सौरव दास को दिल्ली में ही पुलिस की निगरानी में रखे जाने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर तीनों को हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की अलग-अलग टीमें उनसे पूछताछ में जुटी हैं। हालांकि, हिरासत में लेने के आधिकारिक कारणों, पूछताछ के विषय और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *