किच्छा-सिरौली कला चुनाव की मतगणना फ़िर टली,सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने डीएम की तीन सप्ताह की टाइम एक्सटेंशन अर्जी मंजूर की
नैनीताल। किच्छा और सिरौली कला निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच बुधवार को एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जिलाधिकारी की ओर से मतगणना के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय दिए जाने संबंधी टाइम एक्सटेंशन एप्लीकेशन को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अब प्रशासन को मतगणना कराने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है। बताया गया है कि जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया की ओर से हाईकोर्ट में दािखल की गई टाइम एक्सटेंशन एप्लीकेशन में कानून व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। रिपोर्ट में किच्छा के मौजूदा विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच चली आ रही राजनीतिक तनातनी को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख किया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में हथियार लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराए जाने सहित सुरक्षा संबंधी उठाए गए कदमों का भी हवाला दिया गया। जिलाधिकारी की ओर से इन्हीं परिस्थितियों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट से किच्छा-सिरौली कला निकाय चुनाव की मतगणना को तीन सप्ताह आगे बढ़ाने के लिए समय मांगा गया था। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रशासन की टाइम एक्सटेंशन अर्जी स्वीकार कर ली। इससे फिलहाल मतगणना प्रक्रिया पर तीन सप्ताह का और समय मिल गया है।
मतगणना जल्द कराने को सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
नैनीताल। किच्छा-सिरौली कला निकाय चुनाव की मतगणना को जल्द कराए जाने की मांग को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के आसार बन गए हैं। सूत्रें के अनुसार मतदान के बाद मतगणना को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच एक पक्ष हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सर्वाेच्च न्यायालय का रुख करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मतगणना में हो रही देरी को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दािखल करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रें के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। किच्छा-सिरौली कला निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही मतगणना को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों का हवाला देते हुए मतगणना के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा प्रशासन की समय विस्तार संबंधी अर्जी स्वीकार किए जाने के बाद मतगणना को लेकर एक पक्ष अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। यदि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दािखल होती है तो किच्छा-सिरौली कला निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कब याचिका दािखल की जाती है और अदालत की ओर से इस पर क्या रुख अपनाया जाता है।
