तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरने से महिला यात्री की मौत
रुद्रप्रयाग । तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडी आरएफ और आपदा मित्रें की टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की तलाश शुरू की। रात में अंधेरा और खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। सोमवार सुबह दोबारा अभियान चलाए जाने के बाद महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार 20 सितंबर की शाम तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप महिला अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कुछ देर तक महिला की आवाजें सुनाई देती रहीं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ के आपदा मित्रें की टीम को सूचना दी। टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल पर खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को अभियान चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने रात में ही महिला को बाहर निकालने के प्रयास किए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी घटना की जानकारी दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया। रात में अंधेरा अधिक होने और खाई की गहराई को देखते हुए रेस्क्यू अभियान जारी रखना जोिखमपूर्ण हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रात करीब 12ः30 बजे डीडीआरएफ के कुलदीप सिंह ने अभियान को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी। सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद टीमों ने दोबारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू अभियान में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रें की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य किया।
