September 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घोटालों में लिप्त है प्रदेश की भाजपा सरकार, कांग्रेस करेगी आंदोलन: गोदियाल

शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों व सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सोंपने का आरोप
रूद्रपुर ;उद संवाददाताद्ध। प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक घोटालों में लिप्त होकर युवाओं के भविष्य को बेचने का काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों व सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सोंपने के घोटालों की सरकार तीन दिन में जांच कर शुरू करे अन्यथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन शुरू कर देगी। मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि सरकार ने सरकारी भूमि को निजी हाथों में सोंपने लिए नई योजना तैयार कर उस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। इसका खुलासा पार्टी के नेताओं ने कर दिया है। श्री गोदियाल न कहा कि राज्य में शासन के दौरान कांग्रेस ने अनेक स्थानों पर जमीनें इसलिए आरक्षित की थीं कि भविष्य में इनका उपयोग आवश्यकतानुसार जनहित में किया जायेगा। परंतु आज सरकार ऐसी जमीनों को बेचने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर मंडी में किसान बाजार के नाम पर हर दुकान से 10 लाख रूपये की अवैध वसूली की जा रही है। इसके पीछे किसका संरक्षण मिला हुआ है इसकी जांच कर उसका खुलासा किया जाना चाहिए। प्रदेश में सरकारी भूमि की कराई जा रही नीलामी पर उन्होंने प्रदेश मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाम तो मुख्यमंत्री का है पर काम वास्तव में प्रोपर्टी डीलिंग का है। सरकार जमीनों के साथ ही प्रदेश के संसाधनों और युवाओं के भविष्य को भी बेच रही है। श्री गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में एक साजिश के तहत एमबीबीएस की आरक्षित सीटों में गलत तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर प्रवेश दिये जा रहे हैं। जो युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि माता पिता मजदूरी कर अपने बेटे को यह सोचकर कोचिंग कराते हैं कि उसका बेटा पढ़कर डाक्टर बनेगा परंतु उसके अधिकार को छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने मंडी लगा दी है। जहां पर कुछ लोग ऐसे पदों को बेच रहे हैैं। श्री गोदियाल में कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घोटाले सामने आ रहे है। सरकार तीन दिन में घोटालों की जांच कर इसमें शामिल नामों का खुलासा करे। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में आन्दोलन शुरू कर देगी। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *