September 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेपाल आपदा राहत के लिए आठ सदस्यीय दल रवाना

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंध रखने वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत दल प्रभावित लोगों की सहायता के साथ नेपाल में एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देगा। बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें और पठन पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय किया जा रहा है। गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद सभा ने नेपाल राहत सहायता के लिए कमेटी गठित कर सहयोग का आ“वान किया था। सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है। इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *