September 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक: जन्माष्टमी मोहत्सव में पहुंचे सीएम धामी

देहरादून । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त की उपस्थिति रही। पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक विरासत समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों से परिचित होने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज व प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आ“वान किया। राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य प्रशासनिक कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *