September 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट कूच : विधायक बेहड़, कापड़ी, सुमित, चौहान, पाल, ठुकराल,भुल्लर सहित कई गिरफ्तार

कलैक्ट्रेट कूच कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ठुकराल बेहोश
रूद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में हुई जन सभा के पश्चात आयोजन स्थल रामलीला के शुद्धिकरण किये जाने और संसद में दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के आहवान पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कलैक्ट्रेट कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जब नैनीताल रोड़ से कलैक्ट्रेट मार्ग की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस की लगाई गई बेरिकेटिंग पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता उत्तेंजित हो गये और उनकी पुलिस कर्मियों से नोंक झोंक हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उनके पेट और छातियों पर डंडों से प्रहार किया गया। जिससे कई कार्यकर्ता चोटिल भी हुए। कार्यकर्ताओं ने जब बेरिकेटिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने लाठियां जमीन पर फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। जिससे वहां कार्यकताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान पार्टी के कई नेता पुलिसकर्मियों से उलझते हुए एक बेरिकेटिंग पार करने में कामयाब हो गयेे। जिनमें विधायक सुमित हृदयेश, आदेश चौहान, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक नारायण पाल, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर आदि शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने वहीं पर धरना देकर कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। शांतिपूर्ण अपनी बात कहने आने वालों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। उनका आरोप था कि सरकार को आगामी चुनव में हार का भय सताने लगा है इसलिए विरोधियों की हर आवाज दबाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। उन्होंने सच बात कहने वाले सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, सुमित्तर भुल्लर, ममता रानी आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलैक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संजय जुनेजा, सर्वेश कुमार, अशोक राय, सौरभ शर्मा, अखिलेश सिंह, गुल मौहम्मद, निशांत शाही, श्यामल मंडल, फैजल अंसारी, राजू कोली, रविन्द्र गुप्ता आदि शामिल थे। वहीं प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक बेहड़, कापड़ी, सुमित, चौहान, राजकुमार ठुकराल सहित कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।




कांग्रेस के कलैक्ट्रेट कूच कार्यक्रम के दौरान कलैक्ट्रेूट गेट पर पुलिस पेशासन द्वारा लगाई गई बेरिकेटिंग को पुलिस के साथ नोंकझोंक करते पुर्व विधायक राजकुमार बेहोश हों गये जिससे मौके पर मौजूद कार्यकताओं के साथ ही पुलिस कर्मियों में हडकम्प मच गया । श्री ठुकराल को तत्काल मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ देर विश्राम के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *