August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस प्रादेशिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

रुद्रपुर में 15 टीमों के बीच बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती के मुकाबले
रूद्रपुर । पुलिस लाइन रुद्रपुर में सोमवार को 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय एवं वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पुलिस वाहिनियों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न जनपदों और वाहिनियों से आई टीमों के टीम प्रबंधकों से परिचय प्राप्त किया। सभी टीमों ने अपने अपने ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। मेजबान ऊधम सिंह नगर की टीम के कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। शपथ के बाद आयोजन समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। पहले दिन बॉक्सिंग मुकाबलों का शुभारंभ भी जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कराया। आयोजन सचिव की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिर् िंभेंट कर आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। पहले दिन बॉक्सिंग, महिला फ्री स्टाइल कुश्ती, महिला आर्म कुश्ती और पुरुष कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए। महिला बॉक्सिंग के 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की दिव्या डांगी विजेता रहीं, जबकि 31वीं वाहिनी की कुसुम उपविजेता रहीं। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में चम्पावत की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया और 31वीं वाहिनी की ममता पयाल उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग के 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधम सिंह नगर के सूरज धामी विजेता और 40वीं वाहिनी के अंकित कुमार उपविजेता रहे। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में एसडीआरएफ के रोहित परिहार ने पहला स्थान हासिल किया और टिहरी के आशुतोष दूसरे स्थान पर रहे। इसी भार वर्ग के अन्य मुकाबले में 40वीं वाहिनी के मनदीप विजेता और ऊधम सिंह नगर के सुनील टम्टा उपविजेता रहे। एक अन्य मुकाबले में बीजीआर के मनीष बावड़ी विजेता और 46वीं वाहिनी के कैलाश जलाल उपविजेता रहे। 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधम सिंह नगर के गोविन्द आर्य विजेता और 46वीं वाहिनी के पारस हलसी उपविजेता रहे। इसी भार वर्ग के दूसरे मुकाबले में 40वीं वाहिनी के चित्र मोहन ने जीत दर्ज की, जबकि आईआरबी द्वितीय के सुहेल खान उपविजेता रहे। महिला फ्री स्टाइल कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की भारती प्रथम और 31वीं वाहिनी की लक्ष्मी चौहान द्वितीय रहीं। 53 किलोग्राम में हरिद्वार की वंदना ने पहला स्थान हासिल किया और 31वीं वाहिनी की ममता दूसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की कुसुम प्रथम और चम्पावत की अंकिता द्वितीय रहीं। 57 किलोग्राम में हरिद्वार की पूजा विजेता और 31वीं वाहिनी की कंचन बिष्ट उपविजेता रहीं। 59 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की सुनीता प्रथम और ऊधम सिंह नगर की उषा द्वितीय रहीं। 62 किलोग्राम भार वर्ग में 31वीं वाहिनी की पुष्पा धामी प्रथम और ऊधम सिंह नगर की चन्द्रा जीना द्वितीय रहीं। 65 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की पूनम जोशी प्रथम और पिथौरागढ़ की संगीता द्वितीय रहीं। 68 किलोग्राम में हरिद्वार की कविता प्रथम और 31वीं वाहिनी की प्रतिभा द्वितीय रहीं। 72 किलोग्राम में हरिद्वार की भारती रावत प्रथम और 31वीं वाहिनी की मंदीप द्वितीय रहीं। 76 किलोग्राम में हरिद्वार की रजनी बिष्ट प्रथम और 31वीं वाहिनी की लता जीना द्वितीय रहीं। महिला आर्म कुश्ती के 48 किलोग्राम भार वर्ग में 31वीं वाहिनी की मनीषा चन्याल प्रथम और नैनीताल की दिव्या डांगी द्वितीय रहीं। 50 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की ममता पयाल प्रथम, नैनीताल की भारती द्वितीय और ऊधम सिंह नगर की आशा भट्ट तृतीय रहीं। 55 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की कुसुम मेपुरी प्रथम और ऊधम सिंह नगर की आरती द्वितीय रहीं। 60 किलोग्राम में हरिद्वार की पूजा भट्ट प्रथम, 31वीं वाहिनी की सुनीता बेलवाल द्वितीय और ऊधम सिंह नगर की उषा कुल्याल तृतीय रहीं। 65 किलोग्राम में ऊधम सिंह नगर की चन्द्रा जीना प्रथम, नैनीताल की संगीता छाबड़ा द्वितीय और 31वीं वाहिनी की अनीता बिष्ट तृतीय रहीं। 70 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की प्रतिभा उप्रेती प्रथम, हरिद्वार की कविता द्वितीय और ऊधम सिंह नगर की गीता तृतीय रहीं। 75 किलोग्राम में हरिद्वार की भारती रावत प्रथम और 31वीं वाहिनी की लता जीना द्वितीय रहीं। 80 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी की मंदीप कौर प्रथम और हरिद्वार की रजनी बिष्ट द्वितीय रहीं। पुरुष कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल के रवि राणा प्रथम और आईआरबी द्वितीय के अजय नेगी द्वितीय रहे। 61 किलोग्राम में 46वीं वाहिनी के प्रमोद कुमार प्रथम और आईआरबी प्रथम के विकास राणा द्वितीय रहे। 65 किलोग्राम में आईआरबी द्वितीय के प्रदीप आर्य प्रथम, एसडीआरएफ के भूपेंद्र सिंह द्वितीय और 46वीं वाहिनी के कुलदीप रावत तृतीय रहे। 70 किलोग्राम में आईआरबी प्रथम के अंग्रेज सिंह प्रथम, 46वीं वाहिनी के सुनील सिंह द्वितीय और 40वीं वाहिनी के सचिन कुमार तृतीय रहे। 74 किलोग्राम में आईआरबी प्रथम के अनसुल सिंह प्रथम, 46वीं वाहिनी के कैलाश सिंह द्वितीय और 40वीं वाहिनी के मनदीप सिंह तृतीय रहे। 79 किलोग्राम में 46वीं वाहिनी के सर्वेश कुमार प्रथम, 31वीं वाहिनी के रजनीश यादव द्वितीय और 40वीं वाहिनी के विपिन कुमार तृतीय रहे। 86 किलोग्राम में 40वीं वाहिनी के सुशील कुमार प्रथम, अल्मोड़ा के कैलाश काला द्वितीय और 46वीं वाहिनी के विक्रम सिंह तृतीय रहे। 92 किलोग्राम में 40वीं वाहिनी के ओम कुमार प्रथम और आईआरबी द्वितीय के सचिन रावत द्वितीय रहे। 97 किलोग्राम में 31वीं वाहिनी के देवेंद्र मेहता प्रथम, पिथौरागढ़ के प्रवेन्द्र बोहरा द्वितीय और आईआरबी द्वितीय के जितेंद्र गुप्ता तृतीय रहे। 125 किलोग्राम भार वर्ग में आईआरबी द्वितीय के हिमांशु शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अगले चरण में बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले जारी रहेंगे। तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पुलिस वाहिनियों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *