सबसे लंबे हल्द्वानी की रेणु के बाल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हल्द्वानी। शहर की बेटी रेणु धरियाल ने अपने बालों की वजह से पूरी दुनिया में हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रेणु ने अपने बेहद लंबे बालों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके काले और घने बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के साथ रेणु के नाम किसी जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके बालों की लंबाई अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति रॉबर्ट वाडलो की ऊंचाई के भी करीब है। रॉबर्ट वाडलो की लंबाई 272 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 11.1 इंच थी। रेणु के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हुई, जब गीनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंची। जांच और माप के बाद उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई। रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। आलिया नासिरोवा के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच दर्ज की गई थी। रेणु अपने लंबे और स्वस्थ बालों का राज किसी से नहीं छिपाती हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर और यूटड्ढूबर भी हैं। उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स साझा करना पसंद है। अपने बालों को इतना लंबा करने के बारे में रेणु ने बताया कि वह वर्ष 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। वह अपने बालों को जमीन से दूर रखने के लिए खास चोटी बनाती हैं।
