Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विपक्ष का सांकेतिक प्रदर्शन, चर्चा की मांग

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर संसद भवन के मकर द्वार पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर और हाथ में दानपेटी लेकर बैठे। समाजवादी पार्टी के सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दानपेटी में पैसे डाले। इसके बाद पप्पू यादव ने दानपेटी लेकर भागने का अभिनय किया, जबकि अन्य सांसदों ने उन्हें पकड़ने और रोकने का सांकेतिक प्रदर्शन किया।विपक्ष ने इस प्रदर्शन के जरिए राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की। हंगामे के बीच लोकसभा ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया, लेकिन दोनों सदनों की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित कर दी गई। दूसरी ओर, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने इस प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए इसे भगवा वस्त्र और साधु-संतों का अपमान बताया तथा लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *