Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। शुक्रवार प्रातः शहर की कमलुवागांजा रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जबकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि शहर के कमलुवा गांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्टð, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *