Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टनकपुर से हजूर साहिब सीधी ट्रेन सेवा शुरू,सीएम का जताया आभार

खटीमा । टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। लोहियाहेड हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस रेल सेवा के संचालन से उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को गुरु की नगरी नांदेड़ साहिब की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सिख समाज लंबे समय से टनकपुर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहा था। इस मांग के पूरा होने से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बार बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने इस निर्णय को श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टनकपुर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उत्तराखंड के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई संपर्क को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमि कताओं में शामिल है। इस दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया। प्रतिनिधिमंडल में दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरबंजन सिंह खिंडा और जोगा सिंह रंधावा शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार जनहित के निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों में विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्टð, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जताया मुख्यमंत्री और रेल मंत्री का आभार
नानकमत्ता। टनकपुर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब एवं सिख समाज ने खुशी व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह संधु ने की। वक्ताओं ने कहा कि तराई क्षेत्र की संगत लंबे समय से टनकपुर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रही थी। अब इस ट्रेन के संचालन से खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, पीलीभीत, पूरनपुर, बाजपुर सहित आसपास के कश्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह बेपराए, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर गुरबंत सिंह, गुरदयाल सिंह, हरभाग सिंह, प्रकाश सिंह, कुलवंत सिंह पन्नू, सुखवंत सिंह पन्नू, ,सहित,राजपाल सिंह, लक्खा सिंह,हरमिन्दर सिंह ढिल्लों, गुरदीप सिंह चौहान, सरदार अमरिंदर सिंह गोल्डी ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी, श्याम सिंह ब्लाक प्रमुख अमरिया, प्रभारी प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, कार सेवा जत्थेदार बाबा रविंदर सिंह, बाबा तारा सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *