Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कर्मचारी पर चढ़ावा चोरी का आरोप

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे चोरी मामले के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान में कथित चोरी का मामला सामने आ रहा है। ऐसे में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कथित हेराफेरी को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि मंदिर समिति आरोपों को गंभीरता से ले रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल मंदिर समिति ने लगे आरोपों की जांच के लिए समिति गठन करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। बताते चलें कि बीते साल अकेले ही बदरीनाथ धाम में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जिस कर्मचारी को सोशल मीडिया पर उनका निजी सचिव बताया जा रहा है वो असल में बीकेटीसी का नियमित सरकारी कर्मचारी है। वो वैयक्तिक सहायक के रूप में भी पूर्व में मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ काम कर चुका है। अगर सोशल मीडिया पर जो आरोप उसपर लगाए जा रहे है, वो सही पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीकेटीसी के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर भैरव सेना संगठन ने आर्थिक हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। संगठन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *