Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन बदलाव का संकेत : गणेश गोदियाल

डीडीहाट में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया संदेश,पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
डीडीहाट/पिथौरागढ़।जनपद पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में आयोजित कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके राष्ट्र सेवा, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के मद्देनज़र पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी मांगों और समस्याओं को पार्टी फोरम के माध्यम से रखें तथा सार्वजनिक रूप से किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर सह प्रभारी मनोज यादव, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डीडीहाट गिरीश चुफाल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद रावत सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की लहर है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बिक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, वरिष्ठ कांग्रेसी दिवाकर पांगती, जिला उपाध्यक्ष रामू रौकाया, संगठन महासचिव चंचल बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष कनालीछीना कमलदीप बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंचल चौहान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *