Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वैदिक मंत्रेच्चार के बीच हुआ श्री खाटू श्याम मंदिर का भव्य लोकार्पण

किच्छा। नगर में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच नव निर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में किच्छा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर दिनभर हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता अग्रवाल ;धर्मपत्नी स्वर्गीय पदम चन्द्र अग्रवालद्ध एवं क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि के अनुसार भगवान श्री खाटू श्याम सहित स्थापित देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित भैरव शर्मा एवं पंडित नगद शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुए। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमाओं के अन्न, जल, फल, शयन तथा अन्य वैदिक संस्कार पूरे कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठित किए गए। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं श्री श्याम युवा मित्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा मंदिर के भव्य निर्माण हेतु 15 लख रुपए देने की घोषणा भी की है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि भक्तों के लिए बनाए गए श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर को भव्य रूप देने के लिए इस धनराशि का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में गोविंद कुमार गोयल, गिरधारी लाल गोयल, मुकेश अग्रवाल, आशीष जैन, मनोज सिंघल, सचिन जिंदल, सतीश मंगला, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकुर गर्ग, वेद गोयल, सनी अग्रवाल, गौरव बंसल, विशाल सिंघल, विकास मित्तल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, संजीव खन्ना, बंटी पापनेजा, श्रीमती उषा रानी, सभासद सोनू, अर्जुन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, विजय श्यामपुरिया, बाबूलाल बंसल, सिग्नेचर ग्लोबल रियल एस्टेट कंपनी के प्रदीप कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि के पुत्र एवं पुत्रवधू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्याम भक्त मौजूद रहे। अंत में श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं श्री श्याम युवा मित्र मंडल की ओर से सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के सहयोग से यह भव्य धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
 
भव्य निशान यात्रा के साथ निकला देव विग्रहों का नगर भ्रमण, जयकारों से गूंजा किच्छा
किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर के लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व रविवार को भव्य निशान यात्रा एवं देव विग्रहों का नगर भ्रमण निकाला गया। सैकड़ों श्याम भक्तों की सहभागिता से निकली शोभायात्रा पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर ष्हारे का सहारा, बाबा श्याम हमाराष् के जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया।शोभायात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, दिल्ली चौक, श्री महाराणा प्रताप चौक, आवास विकास सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ में विराजमान देव विग्रहों के श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर भ्रमण के उपरांत मंदिर परिसर में वैदिक अनुष्ठानों का क्रम आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद सोमवार को विधि-विधान के साथ मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
आज सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर के लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आज रात्रि भव्य श्री श्याम दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध एवं विश्वविख्यात भजन सम्राट बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, फूलों की होली, दिव्य दरबार तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार देर रात तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं श्री श्याम युवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्याम प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने और भक्ति संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *