Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्रों की आवाज बनेगी कांग्रेस: सुमित हृदयेश

छात्रों की गूँज संवाद में युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का छात्रों की गूँज अभियान पूरे देश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटा ;राजस्थानद्ध में राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए गए संवाद छात्रों की गूँज के डिजिटल प्रेजेंटेशन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नीट एवं जी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमि तताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।कार्यक्रम के उपरांत विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अभियान के उद्देश्यों और छात्रों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया। इस अवसर पर अभियान के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी भी साझा की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि आज देश का छात्र केवल परीक्षा नहीं दे रहा, बल्कि एक भ्रष्ट और असफल व्यवस्था से संघर्ष कर रहा है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले, रिक्त पदों पर वर्षों तक नियुक्तियाँ न होना तथा शिक्षा का बढ़ता निजीकरण युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सवालों से भाग रही है, जबकि राहुल गांधी का ष्छात्रों की गूँजष् अभियान देश के करोड़ों छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास है। कांग्रेस युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।उन्होंने छात्रों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हार न मानें और आत्महत्या जैसा कदम कभी न उठाएँ। हर संघर्ष का समाधान है और कांग्रेस हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्रों की गूँज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। कांग्रेस चाहती है कि प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर मिले। इसी उद्देश्य से राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी तथा आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम मे नीट एवं जी अभ्यर्थियों के अतिरिक्त मुख्य रूप से हेमन्त बगड़वाल, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, प्रदीप, गोविंद बगड़वाल, मधु सांगूड़ी, राधा आर्य, गिरीश पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कौशलेंद्र भट्ट, स्वाति जोशी, सुमित कुमार, संजू पाना, अमित रावत, लाल सिंह पवार, आशीष कुड़ाई, नितिन भट्ट, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, गुडडू सम्मल, दिवेश तिवारी, जिज्ञासु भट्ट, उदित करायत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *