खटीमा में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मिले सीएम धामी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को खटीमा स्थित हेलीपैड एवं लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और विकास संबंधी मांगें रखीं, जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्टð, अमित पांडे,रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
