Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऊधम सिंह नगर को 378 करोड़ की 41 विकास योजनाओं की मिली सौगात

रुद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में जनपद ऊधम सिंह नगर को 376 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मिली। कार्यक्रम में 46-32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 330-34 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 32 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में रुद्रपुर की बहुप्रतीक्षित काशीपुर बाईपास सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ प्रमुख आकर्षण रहा। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के पूरा होने पर शहरवासियों को लंबे समय से बनी जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग यातायात के दबाव को कम करने के साथ ही आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रें में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रें में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित से जुड़ी आधारभूत विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, विकास को गति मिलेगी और लोगों को विभिन्न क्षेत्रें में प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *